Breaking News

इटावा: विश्व रक्तदाता दिवस पर सैफई यूनिवर्सिटी में रक्तदान वीरों का सम्मान, सेवा भाव से जुड़ने का आह्वान।

इटावा: विश्व रक्तदाता दिवस पर सैफई यूनिवर्सिटी में रक्तदान वीरों का सम्मान, सेवा भाव से जुड़ने का आह्वान।

संवाददाता, आनंद पांडेय 

इटावा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सैफई यूनिवर्सिटी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रक्तदान करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य शिवहरे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि रक्तदान के लिए किसी सुपरहीरो की पोशाक की जरूरत नहीं होती, बल्कि एक बड़े और दयालु दिल की आवश्यकता होती है। उन्होंने आम जनमानस से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।

रक्तदाता समूह के संस्थापक शरद तिवारी ने जानकारी दी कि एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों को समय-समय पर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया ताकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी न हो और गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। डॉ. यतेंद्र ने कहा कि 14 जून का दिन हमें याद दिलाता है कि हमारा थोड़ा सा रक्त किसी परिवार की खुशियाँ वापस ला सकता है, इसलिए सभी को इस महादान का हिस्सा बनना चाहिए।

कार्यक्रम में सैफई यूनिवर्सिटी के ब्लड बैंक परिसर में रक्तदाता समूह के सदस्यों को प्रतीक चिन्ह और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राजीव नरूका, सौरभ परिहार, विमलेश तिवारी, पत्रकार संजय कुमार (उदी), आशीष माहेश्वरी, शिवांशु चौहान, अर्पित चौहान और पवन भदौरिया सहित कई सदस्यों ने रक्तदान भी किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सैफई यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह, अतिथि प्रो. डॉ. एसपी सिंह, चिकित्सा अधिकारी, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. श्वेता चौधरी एवं विश्वविद्यालय के अन्य चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने रक्तदाताओं के जज्बे की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …