Breaking News

गंजडुंडवारा: मासूम आरोही हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, घर पर लगे चार सीसीटीवी कैमरे।

गंजडुंडवारा: मासूम आरोही हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, घर पर लगे चार सीसीटीवी कैमरे।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहारपुर में 4 वर्षीय मासूम आरोही की निर्मम हत्या के बाद पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और गंभीर नजर आ रहा है। पीड़ित परिवार की मांग को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को उनके घर के आसपास चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए परिवार को सुरक्षा का एहसास कराने के साथ ही क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखने का प्रयास किया जा रहा है।

शनिवार की देर शाम अमापुर के विधायक हरिओम वर्मा पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि शासन और प्रशासन इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। विधायक ने स्पष्ट किया कि इस जघन्य घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं व्यक्तिगत रूप से नजर बनाए हुए हैं और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन इस मामले की गंभीरता को समझते हुए जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में खड़ा करेगा।

घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार कड़े पुलिस सुरक्षा घेरे में रह रहा है। दिन के समय घर के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है, जबकि रात के समय पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर निगरानी कर रही हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत घर के आसपास महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। इससे पहले अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी प्रभाकर चौधरी और पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह भी गांव पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर चुके हैं।

विशेष पुलिस टीमों का गठन कर हत्यारों की तलाश तेज कर दी गई है। ग्राम बहारपुर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे इस समय क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं, जिन्हें सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं के एचपी इंस्टीट्यूट में अलंकरण समारोह: आईसीआईसीआई बैंक के एल्युमिनी बने युवाओं के प्रेरणा स्रोत, छात्र-छात्राओं को सौंपी गई नेतृत्व कमान।

बदायूं के एचपी इंस्टीट्यूट में अलंकरण समारोह: आईसीआईसीआई बैंक के एल्युमिनी बने युवाओं के प्रेरणा …