Breaking News

शाहजहांपुर: एसएसयू में ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार शुरू।

एसएसयू में ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार शुरू।

संवाददाता,‌ मुबारक अली 

शाहजहाँपुर: स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय (एसएसयू) के वाणिज्य विभाग में ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और इसके उभरते क्षेत्र’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन और स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।

​मुख्य अतिथि प्रो. प्रियंका सक्सेना (राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज) का स्वागत चंदन तिलक व पुष्प भेंट कर किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य संकाय के डीन एवं संगोष्ठी के संयोजक प्रो. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि तकनीक के दौर में मानवीय बुद्धिमत्ता द्वारा एआई पर नियंत्रण रखना नितांत आवश्यक है। प्रो. प्रियंका सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में एआई ने क्रांतिकारी बदलाव किए हैं, लेकिन इसका उपयोग नैतिक और जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए।

​कुलपति प्रो. पी.बी. सिंह ने अध्यक्षता करते हुए बताया कि उत्पादन और मार्केटिंग के क्षेत्र में एआई के उपयोग से कार्यक्षमता बढ़ी है और लागत में कमी आई है। उन्होंने घोषणा की कि विश्वविद्यालय में जल्द ही बी.कॉम. (एआई) का नया कोर्स शुरू किया जाएगा। उद्घाटन सत्र के बाद आयोजित दो तकनीकी सत्रों में शोधार्थियों ने 34 शोध पत्र प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमलेश गौतम ने किया और आभार डॉ. देवेन्द्र सिंह ने व्यक्त किया।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!