Breaking News

कासगंज: आंधी-तूफान का कहर, मकान का लेंटर गिरने से दंपत्ति और मासूम बेटी की मौत।

कासगंज: आंधी-तूफान का कहर, मकान का लेंटर गिरने से दंपत्ति और मासूम बेटी की मौत।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज (सिढ़पुरा)। जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखूपुरा गांव में बीती रात कुदरत का कहर देखने को मिला। तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे के नीचे दबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय परिवार के सभी छह सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। तभी अचानक लेंटर गिरने से घर में अफरा-तफरी मच गई और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। हादसे की भयावह आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फौरन राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पति वीरभान (30), उनकी पत्नी नीलम (27) और 3 वर्षीय मासूम पुत्री काव्या की मौत हो चुकी थी।

इस दुखद हादसे में दंपत्ति के अन्य तीन बच्चे काजल (10), सूरज (7) और किरन (5) घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …