Breaking News

कछला कुष्ठाश्रम: 14 जून को कुष्ठ रोगियों के बीच होगा भोजन और दैनिक उपयोग की सामग्री का वितरण।

कछला कुष्ठाश्रम: 14 जून को कुष्ठ रोगियों के बीच होगा भोजन और दैनिक उपयोग की सामग्री का वितरण।

बदायूं। भारत स्काउट और गाइड संस्था की ओर से कुष्ठ रोगियों के प्रति सेवा भाव का अनूठा उदाहरण पेश किया जा रहा है। संस्था के तत्वावधान में 14 जून को कछला स्थित कुष्ठाश्रम में कुष्ठ रोगियों को दैनिक उपयोग की सामग्री और एक दिन का भोजन वितरित किया जाएगा। इस पुनीत कार्य के लिए स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने इस अवसर पर कहा कि कुष्ठ रोगियों की सेवा करना ईश्वर की सच्ची आराधना के समान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज के पीड़ित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता हमारे संस्कारों की पहचान है। कुष्ठ रोगी दया के नहीं बल्कि सम्मान और आत्मीयता के अधिकारी हैं और हम सभी को सेवा, सहयोग व जागरूकता के माध्यम से उनके जीवन में आशा का संचार करना चाहिए।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने चरित्र और पवित्र आचरण से समाज व राष्ट्र को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं से नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे सेवा कार्यों में आगे बढ़कर नेतृत्व करने का आह्वान किया।

डीओसी मु. असरार ने जानकारी दी कि भारत स्काउट गाइड संस्था पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से कुष्ठ रोगियों की सेवा में निरंतर जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि हर महीने नियमित रूप से नहाने व धोने का साबुन, चाय पत्ती, पट्टियां जैसी दैनिक उपयोग की सामग्री के साथ-साथ दाल-चावल और रोटी-सब्जी का ताजा भोजन वितरित किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में इस प्रकार की निरंतर सेवा का उदाहरण अन्यत्र देखने को नहीं मिलता है। कार्यक्रम की तैयारियों में निखिल चौहान और नेत्रपाल ने सक्रिय सहयोग करते हुए सामग्री के पैकेट तैयार कराए।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!