Breaking News

सहसवान: सपा सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सहसवान: सपा सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सहसवान, बदायूं। बदायूं के सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद स्थित सपा विधायक बृजेश यादव की कोठी पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और सांसद के प्रति अपना स्नेह व समर्थन व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नवाब सिंह यादव, युवा सपा नेता अमन खान, मुर्तजा अली और मुनिस कुरैशी ने केक काटकर सांसद आदित्य यादव को जन्मदिन की बधाई दी। सभी कार्यकर्ताओं ने सांसद के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समाजवादी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक सेरेमनी में भाग लिया और सांसद के नेतृत्व में पार्टी को और अधिक मजबूती देने का संकल्प लिया। पूरा माहौल समाजवादी रंग में रंगा नजर आया और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी। …

error: Content is protected !!