Breaking News

कासगंज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा प्रहार, बोले- ‘भाजपा मुँह से स्वदेशी, मन से विदेशी’।

कासगंज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा प्रहार, बोले- ‘भाजपा मुँह से स्वदेशी, मन से विदेशी’।

संवाददाता, वसीम कुरैशी

कासगंज। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कासगंज पहुंचकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव के उर्मिला गार्डन के उद्घाटन समारोह में पहुंचे अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और भाजपा को जनविरोधी करार दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पीडीए वर्ग के लोगों की नौकरियां छीनी हैं और प्रदेश में पेपर लीक की घटनाएं एक रिकॉर्ड बन गई हैं। नीट परीक्षा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई एग्जाम नहीं बचा जिसका पेपर लीक न हुआ हो।

महंगाई और अर्थव्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि डॉलर की बढ़ती कीमत का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के जरिए गरीबों को लूटा जा रहा है और पेट्रोल-डीजल में मिलावट से आम आदमी परेशान है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से एक भी नई मंडी नहीं बनी, जिससे किसानों की स्थिति बदतर हो गई है। उन्होंने यह भी वादा किया कि सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रति माह 40 हजार रुपये दिए जाएंगे और एंबुलेंस सेवा व रोजगार के अवसरों को मजबूत किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि गांव-गांव तक इंटरनेट पहुंचाने, लैपटॉप वितरण और एंबुलेंस सेवा की शुरुआत समाजवादी सरकार की देन थी, जिसे वर्तमान सरकार ने बदहाल कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे वोटर लिस्ट पर विशेष ध्यान दें और सतर्क रहकर मतदाता सूची का निरीक्षण करें।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव की हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में वापसी हुई। कुंवर देवेंद्र सिंह ने अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया। अखिलेश यादव ने कासगंज को हिंदू-मुस्लिम एकता की पहचान बताते हुए कहा कि आने वाले समय में जनता भाजपा सरकार की नाकामियों का करारा जवाब देगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …