Breaking News

बदायूं: बिजली बिल पर 10% ईंधन अधिभार का व्यापारियों ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन।

बदायूं: बिजली बिल पर 10% ईंधन अधिभार का व्यापारियों ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन।

आई एम खान 

बदायूं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) लगाए जाने के निर्णय का कड़ा विरोध किया है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ‘शोंटू’ के नेतृत्व में व्यापारियों ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार को राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ‘शोंटू’ ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जून माह से बिजली बिलों पर अतिरिक्त अधिभार लगाने की घोषणा व्यापारियों पर दोहरा बोझ डालने वाली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले से ही तय फिक्स चार्ज और मिनिमम चार्ज के बाद अब इस तरह की किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी को व्यापारी वर्ग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा।

वहीं, जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब औद्योगिक और घरेलू बिलों में पहले से ही भारी-भरकम फिक्स चार्ज लिया जा रहा है, तो फिर ईंधन अधिभार के नाम पर अतिरिक्त वसूली का कोई औचित्य नहीं बनता है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि अधिभार वापस नहीं लिया गया, तो वे अपने विरोध को और तेज करेंगे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी, संजीव आहूजा, जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा, नरेश शंखधार, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष गुड्डू सिसोदिया, सुरेंद्र नानक, मंत्री दीपक गुप्ता, कुलदीप वैश्य, राजेश कुमार और राजकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!