Breaking News

केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष: कलेक्ट्रेट में ‘सेवा, संस्कार और सुशासन’ पर हुआ मंथन, गिनाईं जनकल्याणकारी उपलब्धियां।

केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष: कलेक्ट्रेट में ‘सेवा, संस्कार और सुशासन’ पर हुआ मंथन, गिनाईं जनकल्याणकारी उपलब्धियां।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। केंद्र सरकार के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में एक विशेष ‘जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मोहम्मद अवेश ने की।

कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों पर प्रकाश डाला।

अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वर्तमान सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक सुरक्षा से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक, सरकार की नीतियों ने आम जनमानस के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार लाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों और अधिवक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और कानूनी विशेषज्ञ मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार की भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!