Breaking News

लखीमपुर खीरी: चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा, दो युवक व एक युवती गिरफ्तार; चोरी का कंगन बरामद।

लखीमपुर खीरी: चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा, दो युवक व एक युवती गिरफ्तार; चोरी का कंगन बरामद।

संवाददाता, मोहम्मद असलम 

लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की एक वारदात का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया एक कंगन भी बरामद कर लिया है। पुलिस की इस तत्परता को जिले में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी के मामले की जांच शुरू की थी। इस क्रम में पुलिस ने मुकदमा संख्या 437/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों केशव गुप्ता निवासी अयोध्यापुरी, अभिषेक निवासी ईदगाह और चाहत कश्यप निवासी ईदगाह भूतिया बाग को गिरफ्तार किया।

पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया कंगन बरामद किया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविन्द तिवारी, कांस्टेबल राहुल सोनकर, राहुल कुमार, जागिन्दर और महिला कांस्टेबल गीता देवी की भूमिका सराहनीय रही। कोतवाली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मचा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इसी तरह से अपराधों का शीघ्र खुलासा कर अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!