Breaking News

शाहजहाँपुर: परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच बनी सहमति, घर टूटने से बचा, खुशी-खुशी हुई विदाई।

शाहजहाँपुर: परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच बनी सहमति, घर टूटने से बचा, खुशी-खुशी हुई विदाई।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर: रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सोमवार को आयोजित सुनवाई के दौरान एक दंपति का रिश्ता टूटने से बच गया। काउंसलिंग के बाद दोनों के बीच आपसी सहमति बनी, जिसके बाद उन्हें सकुशल विदा किया गया। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चल रहे इस केंद्र में कुल 20 मामलों की सुनवाई की गई।

मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के एक दंपति का था, जिनकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। पत्नी ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने और घर के खर्च के लिए पैसे न देने का गंभीर आरोप लगाया था। विवाद इतना गहरा गया था कि पत्नी अपने मायके चली गई थी और परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

परामर्श केंद्र में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी काउंसिलिंग की गई। विशेषज्ञों ने दोनों को साथ रहने के फायदे और विवाद से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया। लंबी वार्ता के बाद पति ने अपनी गलती स्वीकार की और पत्नी का पूरा ख्याल रखने तथा भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठाने का वादा किया। दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता होने के बाद दंपति को खुशी-खुशी उनके घर विदा किया गया।

इस दौरान महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, नेहा चौहान, शीतल चौहान, निशा मिश्रा एवं रश्मि चौधरी सहित परिवार परामर्श केंद्र की पूरी टीम मौजूद रही। पुलिस के इस सार्थक प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …