Breaking News

शाहजहाँपुर: मंदिर का दानपात्र तोड़कर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों की सतर्कता से दबोचा गया आरोपी।

शाहजहाँपुर: मंदिर का दानपात्र तोड़कर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों की सतर्कता से दबोचा गया आरोपी।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर: थाना परौर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ब्रह्मदेव मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर भागने का प्रयास कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए दबोच लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके पास से चोरी की गई ₹3,320 की नकदी बरामद कर ली गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मई 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर परिसर स्थित कोठरी में घुसकर वहां रखे बक्से से ₹3,320 निकाल लिए। जैसे ही युवक चोरी कर बाहर निकलकर भागने लगा, मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं की नजर उस पर पड़ गई। वादी राजबहादुर दास और अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मंदिर परिसर के बाहर घेर लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान कन्हई (पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम हैदलपुर, जनपद शाहजहाँपुर) के रूप में हुई है। वादी की तहरीर पर थाना परौर में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई पूरी धनराशि बरामद कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!