Breaking News

पुवायां: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित बाल अपचारी पुलिस की अभिरक्षा में, किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का था आरोप।

पुवायां: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित बाल अपचारी पुलिस की अभिरक्षा में, किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का था आरोप।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: थाना पुवायां पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में लंबे समय से वांछित एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, मामला 31 मई 2026 को दर्ज की गई शिकायत से जुड़ा है, जिसमें एक 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर इसमें पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं को भी शामिल किया गया था।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस ने जाल बिछाया। सोमवार को पुवायां पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर संजय नगर तिराहा क्षेत्र से वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने बताया कि बाल अपचारी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज है और उसे नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार और आरक्षी अरुण गौतम की भूमिका अहम रही।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …