Breaking News

गंजडुंडवारा: नगर की बदहाल व्यवस्था पर सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने प्रशासन को घेरा, सौंपा ज्ञापन।

गंजडुंडवारा: नगर की बदहाल व्यवस्था पर सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने प्रशासन को घेरा, सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। गंजडुंडवारा नगर की बिगड़ती जनसुविधाओं और जर्जर हो चुकी सड़कों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार को एक कड़ा ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने नगर की चार प्रमुख समस्याओं के तत्काल निस्तारण की मांग की है।

​अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि बरसात का मौसम नजदीक है, लेकिन नगर की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। उन्होंने कादरगंज रोड स्थित तालाब भूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि यहाँ प्रस्तावित दुकानों का टेंडर निरस्त होने के बाद अब पालिका को इसे जल निकासी के लिए सुरक्षित रखना चाहिए। यदि यहाँ निर्माण कार्य होता है, तो भविष्य में शहर का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो जाएगा। उन्होंने पालिका से अस्थायी राहत के बजाय एक ठोस ड्रेनेज प्लान तैयार करने की मांग की है।

सपा नेता ने नगर के सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों के लंबे समय से बंद रहने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लाखों की लागत से बने इन शौचालयों के बंद होने से महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

​इसके अलावा, उन्होंने शहर की बदहाल सड़कों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने मुख्य रूप से बान मंडी से नगर पालिका मार्ग, हनुमानगढ़ी से कादरगंज तिराहा मार्ग, गनेशपुर रेलवे फाटक से एटा रोड (कादरगंज तिराहा) और नगला भीकन से कादरगंज तिराहा तक की सड़कों की मरम्मत की मांग की। उन्होंने कहा कि इन मार्गों पर बने बड़े गड्ढे किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

​अब्दुल हफीज गांधी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि गंजडुंडवारा का विकास पालिका की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासन इन समस्याओं का समाधान समय रहते सुनिश्चित करेगा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!