Breaking News

बिसौली: सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त, पुलिस ने बाजार में किया पैदल गश्त।

बिसौली: सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त, पुलिस ने बाजार में किया पैदल गश्त।

आई एम खान 

बिसौली। नगर की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों और दुकानदारों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

चौकी इंचार्ज एसआई अमित चौहान, एसआई सुभाष सिंह और महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने शहर के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान सड़क पर अकारण खड़े लोगों से पूछताछ की गई, वहीं अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल महसूस किया गया।

स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। चौकी इंचार्ज अमित चौहान ने बताया कि ऐसी पैदल गश्त भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके और आमजन बिना किसी डर के अपना कामकाज कर सकें।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!