Breaking News

बिसौली: पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने शोक संतृप्त परिवार से की मुलाकात, हरिचंद्र जाटव के निधन पर जताया दुख।

बिसौली: पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने शोक संतृप्त परिवार से की मुलाकात, हरिचंद्र जाटव के निधन पर जताया दुख।

आई एम खान 

बिसौली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने क्षेत्र के गांव परौली पहुंचकर हरिचंद्र जाटव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुखद घड़ी में ढांढस बंधाया।

सतीश प्रेमी ने हरिचंद्र जाटव को एक नेक इंसान बताते हुए कहा कि उनका जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतृप्त परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान कल्यान सिंह यादव, बब्लेश यादव, कपिल देव, निर्दोश शर्मा और जयसिंह मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!