Breaking News

कासगंज: लटकते हाईटेंशन तारों ने ली ट्रैक्टर चालक की जान, जिंदा जलने से हुई दर्दनाक मौत।

कासगंज: लटकते हाईटेंशन तारों ने ली ट्रैक्टर चालक की जान, जिंदा जलने से हुई दर्दनाक मौत।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

सहावर (कासगंज)। जनपद के सहावर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नगला भम्मा में एक भीषण हादसा हो गया, जहां हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक ट्रैक्टर चालक की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और ग्रामीणों में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला चंदवा (थाना सोरों) निवासी 35 वर्षीय राय सिंह पुत्र कल्याण सिंह अपने ट्रैक्टर पर ‘कंप्यूटर मांझा’ (खेत समतल करने वाला यंत्र) लादकर खेत की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव के रास्ते से गुजरा, तभी ऊपर से लटक रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से मांझे का ऊपरी हिस्सा टकरा गया। बिजली का संपर्क होते ही पूरे ट्रैक्टर में भीषण करंट दौड़ गया। करंट इतना शक्तिशाली था कि चालक राय सिंह को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह मौके पर ही जिंदा जल गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने आनन-फानन में बिजली घर को फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। जानकारी मिलते ही सहावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार संबंधित विभाग से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी लापरवाही के कारण आज एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

फाइल फोटो 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!