Breaking News

कासगंज: जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

कासगंज: जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुण्डवारा (कासगंज)। जनपद में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गंजडुण्डवारा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर थाना गंजडुण्डवारा पुलिस ने 30 मई की सुबह ग्राम बरा जाने वाले रास्ते पर स्थित आम के बाग के पास घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त सर्वेश पुत्र रामप्रकाश (निवासी ग्राम बरा) को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने सर्वेश के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया। इस बरामदगी के बाद पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराएं (3/25/27) भी जोड़ दी हैं। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार सर्वेश का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर थाना गंजडुण्डवारा में जानलेवा हमला, मारपीट और अन्य धाराओं में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। इस सफलता पर गंजडुण्डवारा थाना प्रभारी राधेश्याम सिंह और उनकी टीम की सराहना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए आगे भी इसी प्रकार सख्ती जारी रहेगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!