Breaking News

बिसौली में ईद-उल-अजहा की तैयारियां पूरी, मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज का समय तय; नगर में सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा नमाजों का सिलसिला। 

फोटो सांकेतिक

बिसौली में ईद-उल-अजहा की तैयारियां पूरी, मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज का समय तय; नगर में सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा नमाजों का सिलसिला। 

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं): नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कल 28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर बिसौली नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों की ईदगाहों, खानकाहों और मस्जिदों में नमाज का समय पूरी तरह निर्धारित कर दिया गया है। प्रशासन और उलेमाओं की ओर से नमाज को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मुख्य नमाज नगर की केंद्रीय ईदगाह में सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी, जहाँ भारी संख्या में नमाजी जुटेंगे। वहीं, नगर में सबसे पहली नमाज सुबह 6:30 बजे बिलाल मस्जिद और हाजी बाबा खानकाह में अदा की जाएगी।

नगर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज का समय इस प्रकार रहेगा:

  • जामा मस्जिद में सुबह 7:00 बजे हाफिज अब्दुल मुक्तदिर अहमद नमाज अदा कराएंगे।
  • कादरी मस्जिद में सुबह 7:00 बजे मौलाना अफलाक रजा उवैसी नमाज पढ़ाएंगे।
  • मस्जिद बिलाल में सुबह 6:30 बजे हाफिज शादाब रजा उवैसी इमामत करेंगे।
  • नफीस मस्जिद में सुबह 7:30 बजे हाफिज मजहर खान नमाज संपन्न कराएंगे।
  • मदीना मस्जिद में सुबह 7:30 बजे मौलाना रफीक खां नमाज अदा कराएंगे।
  • मुंसिफी वाली मस्जिद में सुबह 8:00 बजे हाफिज इमरान नमाज पढ़ाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों की ईदगाहों और मस्जिदों में भी नमाज का वक्त तय कर दिया गया है:

  • ग्राम पपगांव में ईद की नमाज सुबह 9:00 बजे मौलाना असलम रजा नूरी अदा कराएंगे।
  • ग्राम दवतोरा की ईदगाह में सुबह 8:00 बजे मौलाना तस्लीम रजा नमाज पढ़ाएंगे।
  • लक्ष्मीपुर की ईदगाह बिलाल मस्जिद में सुबह 8:00 बजे हाफिज अब्दुल हकीम रिज़वी नमाज संपन्न कराएंगे।
  • ग्राम मौजमपुर की ईदगाह में सुबह 8:00 बजे हाफिज अब्दुल हक रिजवी ईद की नमाज अदा कराएंगे।

त्योहार के मद्देनजर मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उलेमाओं ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने और मुल्क में अमन-चैन की दुआ करने की अपील की है।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 …

error: Content is protected !!