Breaking News

पत्रकार रवि शंकर के पिता राज बहादुर सिंह का निधन, बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक। 

पत्रकार रवि शंकर के पिता राज बहादुर सिंह का निधन, बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक।

सहसवान (बदायूं)। नगर के मोहल्ला गोपालगंज निवासी पत्रकार रवि शंकर के पिता राज बहादुर सिंह का आज बुधवार को दुःखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से लगातार अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही समूचे क्षेत्र और पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों सांस संबंधी गंभीर समस्या होने के कारण उन्हें इलाज के लिए बरेली स्थित राम मूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहाँ चिकित्सकों की तमाम कोशिशों और लंबे उपचार के बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हो सका और आज दोपहर लगभग 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

दिवंगत राज बहादुर सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे क्षेत्र में एक बेहद मिलनसार, धार्मिक प्रवृत्ति के और सामाजिक व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। हर वर्ग के लोगों से उनका गहरा जुड़ाव था। उनके आकस्मिक निधन को स्थानीय लोगों ने समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

उनके निधन की सूचना पाकर स्थानीय पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और इस कठिन समय में दुखी परिवार को यह असहनीय आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!