Breaking News

शाहजहाँपुर में सड़क चौड़ीकरण का डीएम ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।

शाहजहाँपुर में सड़क चौड़ीकरण का डीएम ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को प्रशासनिक अमले के साथ लोहारों वाले चौराहे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी और मुख्य विकास अधिकारी (सीओडी) उत्कर्ष द्विवेदी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

अधिकारियों की टीम ने चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण के निर्माण कार्य की जमीनी हकीकत को परखा और अब तक हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के अभियंताओं और ठेकेदारों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि वे निर्माण कार्य की रफ्तार को बढ़ाएं और इसे तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही, ढिलाई या घटिया सामग्री का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जांच में कोई कमी पाई गई, तो संबंधित कार्यदायी संस्था और अधिकारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक व वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण स्थल पर इस्तेमाल होने वाली सामग्री पूरी तरह मानक के अनुरूप और उच्च गुणवत्तायुक्त होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने काम को जल्द से जल्द मुकम्मल करने पर जोर दिया, ताकि सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद आम जनता और वाहन चालकों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके और उन्हें आवागमन में बड़ी राहत दी जा सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …