Breaking News

राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली नशा मुक्ति रैली, शपथ लेकर नागरिकों को किया जागरूक।

राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली नशा मुक्ति रैली, शपथ लेकर नागरिकों को किया जागरूक।

संवाददाता,‌ शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एक वृहद नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। प्राचार्या लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता के कुशल निर्देशन और प्रो. डॉ. अनिल कुमार (गणित) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. प्रेमचंद चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

अभियान की शुरुआत महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं और स्टाफ द्वारा नशा न करने और दूसरों को इसके प्रति सचेत करने की सामूहिक शपथ ग्रहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर एक विशाल जागरूकता रैली निकाली और गगनभेदी नारों के जरिए स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रो. डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि नशा वर्तमान समय में देश की एक गंभीर समस्या बन चुका है, जो हमारी युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है। उन्होंने हर नागरिक से इस सामाजिक अभिशाप के खिलाफ उठ खड़े होने का आह्वान किया। एनएसएस अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि नशा किसी भी दुख-दर्द की दवा नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक अस्तित्व को पूरी तरह नष्ट कर देता है। वहीं, डॉ. ज्योति बिश्नोई ने मजबूत इच्छाशक्ति और पारिवारिक सहयोग को नशा मुक्ति के लिए अनिवार्य बताया। डॉ. संजय कुमार ने शिक्षित समाज से इस मुहिम में आगे आने की अपील की, तो डॉ. प्रेमचंद चौधरी ने नशे को सोचने-समझने की क्षमता को खत्म करने वाला घातक जहर करार दिया।

इस गरिमामयी आयोजन और जागरूकता रैली में वीर बहादुर व गौरव कुमार सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा, शीतल, तपस्या, मुस्कान, साहिबा, ईफा, वैष्णवी शर्मा, वैष्णो देवल, मनीषा, अंजू, ज्योति सागर, गुंजन, गायत्री, अजय, राजीव, मोहित कुमार, कोमल, मंजू, काजल और दिव्या सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं व प्राध्यापक मौजूद रहे। कॉलेज प्रशासन ने अंत में संदेश दिया कि युवाओं को इस सामाजिक बुराई से दूर रखने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर और नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!