Breaking News

सहसवान के जयपुरिया स्कूल में ‘उत्साह समर कैंप’ का भव्य आगाज, रोबोटिक्स लैब का भी हुआ उद्घाटन।

सहसवान के जयपुरिया स्कूल में ‘उत्साह समर कैंप’ का भव्य आगाज, रोबोटिक्स लैब का भी हुआ उद्घाटन।

सहसवान, बदायूं। स्थानीय सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल में सत्र 2026–27 के बहुप्रतीक्षित ग्रीष्मकालीन शिविर ‘उत्साह समर कैंप’ की शुरुआत बेहद उमंग और हर्षोल्लास के साथ हुई। विद्यालय परिसर में पहुंचे छात्र-छात्राओं का स्वागत ढोल-नगाड़ों की गूंज, आकर्षक पोलर बियर मैस्कॉट और रंग-बिरंगे बैज लगाकर किया गया, जिससे समूचा माहौल आनंदित हो उठा।

शिविर के पहले दिन की शुरुआत एक ऊर्जावान ज़ुम्बा सत्र के साथ हुई, जिसने बच्चों में एक नई स्फूर्ति भर दी। इसके बाद खेलकूद गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज और पिकलबॉल में अपना हुनर दिखाया तथा बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया। वहीं, कलात्मक गतिविधियों के तहत बच्चों ने फिंगर प्रिंटिंग, लैंडस्केप पेंटिंग और पेपर कैट मेकिंग के जरिए अपनी कल्पनाशीलता व रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण विद्यालय में नई रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन रहा। संस्था के निदेशक अश्वनी माहेश्वरी, शुभम लाहोटी और प्रधानाचार्या प्रवीण अरोड़ा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस आधुनिक लैब का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को रोबोटिक्स की बारीकियों से रूबरू कराया गया और भविष्य की तकनीक में इसकी महत्ता समझाई गई।

इस मौके पर निदेशक अश्वनी माहेश्वरी ने कहा कि सहसवान क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में योगदान देना उनका सदैव से सपना रहा है और वे बच्चों को आधुनिकतम तकनीकों से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। प्रधानाचार्या प्रवीण अरोड़ा ने बताया कि इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों की ऊर्जा को सही दिशा देना और खेल-खेल में उन्हें व्यावहारिक व अनुभवात्मक ज्ञान प्रदान करना है। शिविर के पहले दिन का समापन एक बेहद रोमांचक ट्रेजर हंट खेल के साथ हुआ, जिसे बच्चों ने खूब पसंद किया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!