Breaking News

बिसौली: देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा, सीखे कला के विविध गुर। 

शिवलिंग, मंडेला आर्ट और लजीज व्यंजनों का निर्माण कर छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी रचनात्मकता।

आई एम खान

बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर (समर कैंप) में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इस शिविर के अंतर्गत कक्षा 4 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, डांस, इंग्लिश स्पीकिंग, कुकिंग, एंब्रॉयडरी, मेहंदी, रंगोली और मंडेला आर्ट जैसी विभिन्न विधाओं का सघन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन सभी विधाओं की प्रशिक्षण कक्षाएं विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका कविता कथूरिया तथा रोमा कपूर के कुशल निर्देशन में संचालित की जा रही हैं, जहाँ बच्चे खेल-खेल में नई तकनीकें सीख रहे हैं।

शिविर को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षिका सुंदरी, विनीता, पूजा सिंह, गायत्री मिश्रा, पूनम, स्वाति अग्रवाल, श्वेता शर्मा, प्रीति पाल, शिल्पी गर्ग, काव्या, विकास गुप्ता, सागर गुप्ता, आयुष जौहरी और शालिनी शर्मा के मार्गदर्शन में बच्चों ने आर्ट एवं क्राफ्ट के तहत घर की साज-सज्जा के कई उपयोगी सामान और आकर्षक कार्ड तैयार किए।

इसी प्रकार क्ले मॉडलिंग (मिट्टी कला) के माध्यम से बच्चों ने बड़ी ही खूबसूरती से शिवलिंग, शिवजी, गणेश जी की प्रतिमाएं तथा विभिन्न प्रकार के फल, फूल और गुलदस्ते बनाए। इसके अलावा मंडेला आर्ट में बांसुरी और मेहंदी के सुंदर-सुंदर डिजाइनों की प्रस्तुति दी गई, जबकि कुकिंग क्लास में बच्चों ने भेलपुरी, सैंडविच, शिकंजी, फ्रूट चाट और चना मसाला जैसे लजीज व्यंजन बनाना सीखा।

इस रचनात्मक शिविर में अव्यय यादव, अक्षत गौर, आशीष, आरव भट्ट, आरिश खान, अलमीर खान, अक्षिता सक्सेना, दीया विश्वास, डेविड, दीपांशु, देवांश यादव, भोपाल, हार्दिक चौधरी, कार्तिक, काव्या मिश्रा, कनिष्क यादव, ललित कुमार, माधव सक्सेना, निधि कनौजिया, निकुंज, निशांत, प्रत्यक्ष पाठक, रिया कुमारी, सम्राट सिंह, शौर्य, सूर्यांश, शिवांश और तनिष्क सिंह सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों के इस हुनर को देखकर प्रधानाचार्य मीनू बत्रा ने उनकी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ इस प्रकार की सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों से बच्चों की कल्पना शक्ति तीव्र होती है और उनकी मानसिक व सृजनात्मक क्षमता का चौमुखी विकास होता है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!