Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजनपदीय बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार।

शाहजहाँपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजनपदीय बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहजहाँपुर पुलिस ने एक शातिर अंतरजनपदीय बिजली तार चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के कड़े निर्देशों के अनुपालन में थाना जलालाबाद पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के सरगना सहित कुल 11 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बुधवार तड़के करीब 4:55 बजे हीरानगर स्थित एक गोदाम पर अचानक छापेमारी की और मौके से 11 बदमाशों को रंगे हाथ दबोच लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से 6 कुंतल विद्युत तार, 2 लाख रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी की वारदातों में इस्तेमाल होने वाली दो बोलेरो पिकअप और एक बुलेट मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

पकड़े गए गिरोह का सरगना रंजीत वर्मा एक शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से ही विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह मुख्य रूप से मदनापुर उपकेंद्र और क्षेत्र के नलकूपों से बड़े पैमाने पर तार चोरी कर सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचा रहा था। एसपी ग्रामीण दीक्षा भांबरी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में से 6 आरोपी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, जबकि शेष 5 लोग चोरी का माल खरीदने का काम करते थे। पुलिस ने इस मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं और सभी अभियुक्तों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों और तार चोर माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!