Breaking News

पूल में रुद्रांश, श्यामक और अर्जुन का दबदबा, जिला तैराकी में बने चैंपियन।

पूल में रुद्रांश, श्यामक और अर्जुन का दबदबा, जिला तैराकी में बने चैंपियन।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी। जनपद में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आयोजित ‘जिला तैराकी सीनियर चैंपियनशिप’ में पुरुष और महिला वर्ग के तैराकों ने अपनी गति और कौशल से शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में रुद्रांश, श्यामक सिंह, पवन, अथर्व और अर्जुन ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, वहीं महिला वर्ग में वन्या और वैभवी ने बाजी मारी।

जिला स्विमिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सीनियर वर्ग की यह पहली बड़ी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें पुरुष वर्ग में तीन से अधिक स्वर्ण पदक जीतकर चिल्ड्रन्स एकेडमी के अर्जुन सिंह तोमर व श्यामक सिंह गौर, जेनेसिस क्लब के रुद्रांश मिश्रा व अथर्व दीक्षित और एलपीएस के पवन निषाद ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

महिला वर्ग में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहाँ जेनेसिस क्लब की वन्या अग्रवाल और एलपीएस की वैभवी वाजपेयी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल हासिल किए। प्रतियोगिता के दौरान मौजूद जिला स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरीश कुमार मिश्रा, सचिव आकांक्षा मिश्रा, प्रतियोगिता निदेशक हिमांशु तिवारी और जेनेसिस क्लब के पुलक अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि इस चैंपियनशिप में विजेता रहे खिलाड़ियों में से ही कुछ उत्कृष्ट तैराकों का चयन किया गया है, जो आगामी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में लखीमपुर खीरी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अमित कुमार मिश्रा और अरजौव सिंह सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विजेता खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी। …

error: Content is protected !!