Breaking News

कासगंज: घर में घुसे जंगली सूअर ने मचाया तांडव, हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल।

कासगंज: घर में घुसे जंगली सूअर ने मचाया तांडव, हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के थाना ढोलना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गढ़ी हरनाठेर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खूंखार जंगली सूअर ने रिहायशी इलाके में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। अचानक हुए इस हमले से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

जानकारी के अनुसार जंगली सूअर अचानक एक घर में जा घुसा और वहां मौजूद ग्रामीण दमनेश उपाध्याय पर जानलेवा हमला कर दिया। सूअर के इस हमले में दमनेश उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर दौड़े और मामले की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस बल और वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत और घंटों की मेहनत के बाद टीम ने जंगली सूअर पर काबू पाया और उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

इस घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति गहरा रोष देखा जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जंगली जानवरों के आबादी वाले क्षेत्रों में आने से आए दिन जान-माल का खतरा बना रहता है, लेकिन विभाग द्वारा ठोस रोकथाम नहीं की जा रही है। फिलहाल वन विभाग ने सूअर को रिहायशी इलाके से दूर भेज दिया है और गांव में स्थिति अब नियंत्रण में है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!