Breaking News

बिसौली: गैस आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए पूर्ति कार्यालय पर बैठक, लंबित डिलीवरी जल्द पूरी करने के निर्देश।

बिसौली: गैस आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए पूर्ति कार्यालय पर बैठक, लंबित डिलीवरी जल्द पूरी करने के निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूँ): क्षेत्र में घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पूर्ति कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार ने विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों और प्रबंधकों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन उपभोक्ताओं की गैस डिलीवरी लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार ने उपभोक्ताओं की सुविधा और वितरण केंद्रों पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होम डिलीवरी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एजेंसियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उपभोक्ताओं को उनके घर पर ही समय से सिलेंडर उपलब्ध हो सके, जिससे केंद्रों पर भीड़ कम हो और वितरण प्रणाली पारदर्शी बनी रहे।

इस बैठक के दौरान रमाया गैस एजेंसी खेड़ादास, गुरु कृपा भारत गैस आसफपुर, शिव शक्ति ग्रामीण वितरक एजेंसी मुंडिया धुरेकी, महाविद्या भारत गैस एजेंसी दवतौरी, वटकेश्वर इंडेन गैस पेंपल, राधा गोविंद भारत गैस और जय शिव इंडेन गैस वजीरगंज सहित क्षेत्र की विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं प्रबंधक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!