Breaking News

कासगंज: खेत में मिला विवाहिता का शव, पुलिस की भनक लगते ही शव छोड़कर भागे ससुरालीजन।

कासगंज: खेत में मिला विवाहिता का शव, पुलिस की भनक लगते ही शव छोड़कर भागे ससुरालीजन।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज (ढोलना): जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव तबालपुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब शमशान घाट के पास एक खेत में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतका की पहचान यशोदा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यशोदा की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग पुलिस को सूचना दिए बिना ही गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार करने की फिराक में थे। वे शव को लेकर शमशान घाट की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन तभी उन्हें पुलिस के आने की सूचना मिली। पकड़े जाने के खौफ से ससुरालीजन शव को रास्ते में ही छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो गए।

बताया जा रहा है कि मृतका यशोदा देवी ने करीब चार वर्ष पूर्व अनमोल नामक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। प्रारंभिक चर्चाओं के अनुसार महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाने की वजह से हुई बताई जा रही है, हालांकि ससुराल पक्ष द्वारा शव को इस तरह लावारिस छोड़कर भागने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ढोलना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल फरार ससुरालियों की तलाश जारी है और मामले की छानबीन की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!