Breaking News

बदायूं: अवैध खनन की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, परमिशन दिखाने पर छोड़ा गया ट्रैक्टर-ट्राली।

बदायूं: अवैध खनन की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, परमिशन दिखाने पर छोड़ा गया ट्रैक्टर-ट्राली।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं (बिनावर): जनपद के थाना बिनावर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहम्मदपुर बिहार में अवैध खनन की शिकायतों को लेकर पुलिस ने सक्रियता दिखाई है। शनिवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि गांव का ही निवासी सोहेल, पुत्र भूरे, बिना किसी अनुमति के बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन कर रहा है। ग्रामीणों की इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बिनावर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को चालक सहित हिरासत में ले लिया।

क्षेत्रीय चर्चाओं के अनुसार, इस इलाके में लंबे समय से खनन का कार्य चल रहा है। स्थानीय पत्रकारों और ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी खनन में लगे लोगों से परमिशन से संबंधित दस्तावेज मांगे जाते हैं, तो वे अभद्रता और जान से मारने की धमकी पर उतारू हो जाते हैं। इतना ही नहीं, पत्रकारों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी जाती है। शनिवार को हुई इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

इस पूरे प्रकरण के संबंध में थाना बिनावर प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रैक्टर-ट्राली और चालक को पकड़कर थाने लाया था। हालांकि, जांच-पड़ताल और पूछताछ के दौरान चालक द्वारा मिट्टी खनन और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज (परमिशन) प्रस्तुत किए गए। दस्तावेजों के सही पाए जाने और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली और चालक को छोड़ दिया है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …