Breaking News

विद्युत विभाग का मटकुली में छापा: मात्र 12 घरों में मिले वैध कनेक्शन, जर्जर लाइन बदलने के निर्देश।

विद्युत विभाग का मटकुली में छापा: मात्र 12 घरों में मिले वैध कनेक्शन, जर्जर लाइन बदलने के निर्देश।

बदायूं (मुजरिया): विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकने और लाइनों के सुदृढ़ीकरण के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत आज मटकुली गांव में बड़ी कार्यवाही की गई। मुजरिया उपकेंद्र क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव में जब टीम ने जांच शुरू की, तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। गांव के लगभग 40 मकानों की जांच में से केवल 12 घरों में ही वैध विद्युत कनेक्शन पाए गए।

जर्जर केबल और बल्लियों के सहारे चल रही थी सप्लाई

निरीक्षण के दौरान विभाग ने पाया कि पिछले दिनों आए तेज आँधी और तूफान के कारण गांव में बिजली की केबल पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। स्थाई समाधान न होने के कारण ग्रामीण बल्लियों के सहारे अस्थायी लाइन खींचकर बिजली का उपयोग कर रहे थे, जो किसी भी बड़े हादसे को दावत दे सकता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही संबंधित अवर अभियंता को 3 नए पोल लगाने और पुरानी जर्जर केबल को तत्काल बदलने के सख्त निर्देश दिए गए।

एक हफ्ते में कनेक्शन लेने का आश्वासन

जांच टीम ने उपभोक्ताओं के लोड का परीक्षण कर उन्हें मीटर लगवाने और लोड बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी करवाई। जिन घरों में बिजली कनेक्शन नहीं थे, उन्हें विभाग की ओर से नए कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस पर ग्रामीणों ने भरोसा दिलाया कि वे आगामी एक सप्ताह के भीतर अपने सभी बकाया काम पूरे कर वैध कनेक्शन ले लेंगे।

विद्युत विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में अवैध बिजली का उपयोग न करें और अपनी सुरक्षा के लिए केवल वैध संयोजन का ही सहारालें।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!