Breaking News

डीएम प्रणय सिंह ने ‘स्व-गणना’ कर कासगंज में किया जनगणना-2027 का आगाज़, डिजिटल भागीदारी पर दिया जोर।

डीएम प्रणय सिंह ने ‘स्व-गणना’ कर कासगंज में किया जनगणना-2027 का आगाज़, डिजिटल भागीदारी पर दिया जोर।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। कलेक्ट्रेट स्थित रुद्राक्ष सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत ‘स्व-गणना’ (Self Enumeration) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं अपनी गणना की प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से पूर्ण कर जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान से जुड़ें और आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करें। उत्तर प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकानों के सूचीकरण और गणना के लिए 7 मई 2026 से स्व-गणना की यह विशेष प्रक्रिया शुरू की गई है, जो नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा देती है।

सभागार को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह देश की एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है जिसके आधार पर भविष्य की समस्त विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाता है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और क्षेत्र की जनता के बीच इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने की अपील की। स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिलाधिकारी ने सेल्फी प्वाइंट पर अपनी फोटो खिंचवाई और इसे एक डिजिटल आंदोलन के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिग्विजय प्रताप सिंह, जिला जनगणना प्रभारी एस.एन. यादव और मास्टर ट्रेनर राज कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही आशुलिपिक जयवीर सिंह, जनगणना लिपिक नीरज कुमार, पंकज कुमार, आयुष्मान तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्हें डिजिटल गणना की बारीकियों से अवगत कराया गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!