Breaking News

बिसौली: विधायक आशुतोष मौर्या ने स्व-गणना कर किया जनगणना अभियान का आगाज़, क्षेत्रवासियों से की सटीक जानकारी देने की अपील।

विधायक आशुतोष मौर्या ने स्व-गणना कर किया जनगणना अभियान का आगाज़, क्षेत्रवासियों से की सटीक जानकारी देने की अपील।

आई एम खान 

बिसौली। स्थानीय विधायक आशुतोष मौर्या ने अपने आवास से जनगणना-2027 के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं अपनी गणना की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने जनता से अपील की कि राष्ट्र निर्माण के इस कार्य में सभी अपनी सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में जनगणना के पहले चरण के तहत मकानों के सूचीकरण और गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक निर्धारित किया गया है।

इस बार की प्रक्रिया में विशेष बदलाव करते हुए शासन ने 7 मई से 21 मई तक ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) की अनूठी सुविधा प्रदान की है। इसके माध्यम से नागरिक पहली बार अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप के जरिए घर बैठे ही अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। विधायक ने इस नई व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि स्व-गणना से यह पूरी प्रक्रिया न केवल आसान और तेज होगी, बल्कि इसमें पारदर्शिता भी बनी रहेगी। शुभारंभ के इस अवसर पर नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह, कस्बा लेखपाल संदीप कुमार और भूलेख तहसील प्रभारी सौरभ शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!