Breaking News

अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 8 लाख की अवैध शराब जब्त, एक तस्कर दबोचा।

अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 8 लाख की अवैध शराब जब्त, एक तस्कर दबोचा।

डीडीयू नगर (संवाददाता: शमशेर सिंह)। अलीनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने वाराणसी-चंदौली मार्ग पर घेराबंदी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, जबकि ट्रक चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस फरार चालक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम पचफेडवा बाजार स्थित रिंग रोड ओवरब्रिज के पास सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक (यूपी 65 एचटी 4242) को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के नीचे छिपाकर रखी गई कुल 145 पेटियां बरामद हुईं। इसमें 20 पेटी अंग्रेजी शराब (8 पीएम) और 125 पेटी देशी शराब (ब्लूलाइम 6000) शामिल थी। पुलिस ने कुल 1362 लीटर अवैध शराब के साथ ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान बिहार के कैमूर जनपद निवासी 21 वर्षीय अंतू दीक्षित के रूप में हुई है, जिसके पास से 1400 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह ट्रक चालक के साथ मिलकर वाराणसी से शराब की खेप लेकर बिहार जा रहा था। बरामद शराब की पेटियों पर ‘फॉर सेल उत्तर प्रदेश’ अंकित था, जिसे शराबबंदी वाले राज्य बिहार में ऊंचे दामों पर खपाने की योजना थी। इस मामले में थाना अलीनगर में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!