Breaking News

सत्ता के दबाव में पुलिस की कार्रवाई, क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष नजरबंद।

सत्ता के दबाव में पुलिस की कार्रवाई, क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष नजरबंद।

चन्दौली (संवाददाता: शमशेर सिंह)। अलीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई जब पुलिस ने क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह को उनके आवास पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के चलते उन्हें वाराणसी के फूलपुर जाने से रोक दिया गया। भूपेंद्र प्रताप सिंह वहां एक हालिया आपराधिक मामले में पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने और घटना की विस्तृत जानकारी लेने के लिए प्रस्थान करने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उनके घर के बाहर पहरा बैठा दिया।

यह पूरा मामला वाराणसी के फूलपुर क्षेत्र में बीते 26 अप्रैल को हुई एक हत्या की वारदात से जुड़ा है। इस प्रकरण में पुलिस अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच को आगे बढ़ा रही है। प्रशासन का तर्क है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संवेदनशीलता को बनाए रखने के उद्देश्य से यह एहतियाती कदम उठाया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। सुबह से ही उनके आवास पर मुस्तैद पुलिस बल ने उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी।

वहीं, नजरबंद किए जाने पर भूपेंद्र प्रताप सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सत्ता का दबाव करार दिया। उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने से रोका जा रहा है। उन्होंने इसे पूरी तरह से अलोकतांत्रिक कदम बताया। फिलहाल, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पुलिस की तैनाती जारी है।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!