Breaking News

बिसौली: देर रात बाइक सवार बदमाशों ने दंपती को लूटा, क्षेत्र में दहशत।

बिसौली: देर रात बाइक सवार बदमाशों ने दंपती को लूटा, क्षेत्र में दहशत।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आंवला मार्ग पर बीती रात बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। शादी समारोह से लौट रहे एक दंपती को नक्टा बाग के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया और असलहों के बल पर करीब तीन लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पीड़ित ने सोमवार सुबह पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम हर्रायपुर निवासी रोहित पुत्र राजेंद्र सिंह अपनी पत्नी पिंकी के साथ रविवार को बिसौली में आयोजित एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। देर रात करीब एक बजे जयमाला का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे अपनी बाइक से वापस घर की ओर निकले थे। जब वे आंवला रोड पर नक्टा बाग के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। रोहित द्वारा बाइक न रोकने पर बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार लात मार दी, जिससे दंपती सड़क पर गिर पड़े। बाइक से गिरने के कारण रोहित की पत्नी अचेत हो गई।

पीड़ित रोहित ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसे चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसकी पत्नी के शरीर पर मौजूद एक तोला सोने की चेन, कुंडल, सोने का ओम और करीब ढाई सौ ग्राम चांदी की पाजेब लूट ली। इसके अलावा बदमाशों ने उसके पास रखे पांच हजार रुपये भी छीन लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने उसका मोबाइल वापस कर दिया और धमकाते हुए फरार हो गए।

पीड़ित का कहना है कि उसने घटना के तुरंत बाद पुलिस सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क करने का प्रयास किया था, लेकिन वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सोमवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पीड़ित ने आपबीती सुनाई और तहरीर सौंपी। इस मामले में इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को लूट की शिकायत मिली है और मामले की सघन जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाइट

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!