Breaking News

इटावा-बरेली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: डीसीएम और टेंपो की टक्कर में बच्ची समेत तीन की मौत, कई घायल।

इटावा-बरेली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: डीसीएम और टेंपो की टक्कर में बच्ची समेत तीन की मौत, कई घायल।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। जनपद के इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई। हाईवे पर एक तेज रफ्तार डीसीएम और टेंपो के बीच हुई भीषण भिड़ंत में टेंपो सवार एक मासूम बच्ची सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान 33 वर्षीय सतेंद्र, उनकी पत्नी 29 वर्षीय तन्नू और रामकरण के दो वर्षीय पुत्र युवराज के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लोहिया पहुंचाया गया, जहाँ तीन लोगों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर राठौर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने स्वयं जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

अस्पताल में मरीजों की भारी संख्या को देखते हुए अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों और स्टाफ को ड्यूटी पर बुलाया गया है। मौके पर महिला एवं पुरुष अस्पताल के सीएमएस, एसीएमओ सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और आरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

बाईट – एसपी

बाईट – डीएम

फाइल फोटो 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!