Breaking News

इटावा: गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की उठी मांग, हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने सौंपा ज्ञापन।

इटावा: गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की उठी मांग, हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने सौंपा ज्ञापन।

इटावा (आनन्द पाण्डेय)। जिले में गौ संरक्षण और गौमाता के सम्मान को लेकर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की इटावा इकाई ने सोमवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें बुलंद कीं। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को भेंट किया और गौवंश की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की।

यह अभियान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजू दास महाराज और प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान के दिशा-निर्देशन में पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को इटावा जिला इकाई के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। संघ ने प्रमुखता से मांग उठाई कि प्रदेश और देश में गौहत्या पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए और गौवंश के संरक्षण व सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम किए जाएं। इसके साथ ही पदाधिकारियों ने गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग को भी पुरजोर तरीके से रखा।

जिलाधिकारी से भेंट के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि गौ सेवा और उनका संरक्षण भारतीय संस्कृति का मूल आधार है, जिसके लिए समाज और सरकार दोनों को सजग होना होगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रवेंद्र कुशवाहा, जिला मंत्री अर्पित तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मोहित दुबे, मनीष प्रजापति और अजय कुशवाहा सहित संगठन के अन्य सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!