Breaking News

इटावा के इंजीनियर राजीव दुबे को राष्ट्रीय सम्मान, मोहन भागवत ने अयोध्या मंदिर निर्माण में योगदान के लिए नवाजा।

इटावा के इंजीनियर राजीव दुबे को राष्ट्रीय सम्मान, मोहन भागवत ने अयोध्या मंदिर निर्माण में योगदान के लिए नवाजा।

इटावा (आनन्द पाण्डेय)। जनपद के लिए गौरव का क्षण तब आया जब अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ अभियंता राजीव कुमार दुबे को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति, नागपुर द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपने करकमलों से इंजीनियर राजीव दुबे को सम्मानित किया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट तकनीकी कौशल, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया है।

महेवा निवासी एक शिक्षक दंपत्ति के पुत्र राजीव दुबे का चयन देश के उन चुनिंदा व्यक्तित्वों में किया गया है, जिन्होंने श्रीराम जन्मभूमि निर्माण कार्य में अपनी तकनीकी दक्षता और गुणवत्ता नियंत्रण के माध्यम से अद्वितीय योगदान दिया है। अयोध्या में मंदिर निर्माण के दौरान उनकी समर्पित कार्यशैली की अब राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की जा रही है। यह सम्मान न केवल मंदिर निर्माण में उनकी तकनीकी विशेषज्ञता का प्रतीक है, बल्कि समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और निरंतर सक्रियता की भी एक औपचारिक मान्यता है।

इटावा जनपद के प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में इस उपलब्धि को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राजीव कुमार दुबे, इटावा के आपदा विशेषज्ञ अवनीश दुबे के बड़े भाई हैं। उनकी इस सफलता ने जनपद का मान राष्ट्रीय पटल पर बढ़ाया है। जानकारों का मानना है कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के युवाओं और इंजीनियरों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी, जो उन्हें राष्ट्र निर्माण के कार्यों में तकनीकी श्रेष्ठता के साथ योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!