Breaking News

मिसाल: जिलाधिकारी ने गौवंश संरक्षण के लिए समर्पित किया एक दिन का वेतन, कासगंज में पहल की चर्चा।

मिसाल: जिलाधिकारी ने गौवंश संरक्षण के लिए समर्पित किया एक दिन का वेतन, कासगंज में पहल की चर्चा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। सामाजिक उत्तरदायित्व और जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कासगंज के जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। जिलाधिकारी ने जनपद में गौवंश के बेहतर रख-रखाव और उनके संरक्षण में सहयोग हेतु अपने एक दिन का वेतन ‘गौवंश संरक्षण समिति’ को दान स्वरूप प्रदान किया है।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह की इस पहल को जनपद में काफी सराहा जा रहा है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह का कदम उठाया हो; इससे पूर्व भी जिलाधिकारी ने जनपद में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल सुविधाओं के विस्तार हेतु ‘जिला खेल एवं प्रोत्साहन समिति’ को अपने एक दिन की वेतन राशि भेंट की थी।

प्रणय सिंह का यह कदम न केवल गौ सेवा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है, बल्कि समाज के अन्य संपन्न वर्गों और सरकारी अधिकारियों के लिए भी एक अनुकरणीय उदाहरण पेश करता है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि ऐसे प्रयासों से जनपद में जनकल्याणकारी कार्यों को बल मिलेगा और बेसहारा गौवंश के संरक्षण की दिशा में सकारात्मक बदलाव आएंगे। जिलाधिकारी की इस प्रेरणादायी पहल की पूरे प्रशासनिक अमले और आमजन में प्रशंसा हो रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!