Breaking News

कासगंज: पुत्रवधू को परीक्षा दिलाने जा रहे ससुर की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर की टक्कर से परिवार की खुशियां मातम में बदलीं।

कासगंज: पुत्रवधू को परीक्षा दिलाने जा रहे ससुर की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर की टक्कर से परिवार की खुशियां मातम में बदलीं।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के अमांपुर कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार ससुर और पुत्रवधू को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डेंगरी निवासी वेदराम अपनी पुत्रवधू अनामिका को होमगार्ड की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक महेशपुर गांव के पास पहुँची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वेदराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं अनामिका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने घायल पुत्रवधू को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक वेदराम के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर से सुबह बहू के सुनहरे भविष्य की उम्मीद लेकर ससुर निकले थे, वहाँ अब केवल चीख-पुकार सुनाई दे रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है।

फाइल फोटो

बाइट- अमित कुमार, मृतक का पुत्र।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!