Breaking News

हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस।

हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस।

संवाददाता: शिवेंद्र यादव

बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के बरेली-बदायूं हाईवे पर गांव बरखेड़ा के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है और वह मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा था।

सुबह करीब 9 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मोर्चरी में रखवा दिया गया।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

थाना बिनावर के इंस्पेक्टर अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं और अज्ञात वाहन की तलाश भी की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …