Breaking News

बिसौली: संपूर्ण समाधान दिवस में 50 शिकायतें दर्ज, एसडीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी, मौके पर 6 मामलों का हुआ समाधान।

आई एम खान 

बिसौली, बदायूं। बिसौली तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी साई आश्रित शाखमुरी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस में कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ग्राम पाठकपुर निवासी फिरासत पुत्र याकूब अली ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि खसरा संख्या 144 की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

वहीं, जनगणना ड्यूटी से कार्यमुक्त किए जाने की मांग को लेकर सहायक अध्यापक देवेंद्र कुमार (पिंदारा), निशु (दावरी) और जगमोहन सिंह (प्राथमिक विद्यालय पिंदारा) ने भी प्रार्थना पत्र दिया।

इस अवसर पर तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!