Breaking News

कासगंज में आंबेडकर जयंती शोभायात्रा पर बवाल, 38 नामजद सहित कई पर मुकदमा, 23 गिरफ्तार।

कासगंज में आंबेडकर जयंती शोभायात्रा पर बवाल, 38 नामजद सहित कई पर मुकदमा, 23 गिरफ्तार।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकालने को लेकर सहावर कोतवाली क्षेत्र के चहका गुनार गांव में हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 38 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, आंबेडकर जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा को कुछ लोगों ने ट्रैक्टर व अन्य वाहन रास्ते में खड़ा कर रोक दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई। आरोप है कि दबंगों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने बलवा और पथराव सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 14 पुरुष, 5 महिलाएं और 4 बाल अपचारी शामिल हैं।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में एहतियातन पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

बाइट: सुशील कुमार, एएसपी कासगंज

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!