Breaking News

कासगंज में सनसनी: खेत में अर्द्धजली हालत में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका।

कासगंज में सनसनी: खेत में अर्द्धजली हालत में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद के सहावर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब खितौली गांव के समीप एक खेत में अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का अर्द्धजला शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्रित किए। प्रारंभिक जांच में शव को जलाने की कोशिश किए जाने के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके और मामले की सच्चाई सामने आ सके।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!