Breaking News

बिसौली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सम्मेलन, महिलाओं की भागीदारी पर जोर।

बिसौली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सम्मेलन, महिलाओं की भागीदारी पर जोर।

आई एम खान 

बिसौली। बिसौली विधानसभा क्षेत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव और महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद के विशेष सत्र के माध्यम से पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान उन्हें नीति निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी का अवसर देगा। यह पहल देश के लोकतंत्र को अधिक मजबूत और समावेशी बनाएगी।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के आत्मविश्वास को नई दिशा देगा और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिका निभाने के अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से नीतियों में संवेदनशीलता और जनहित की भावना और अधिक सशक्त होगी।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव और प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह अधिनियम देश की महिलाओं के अधिकारों और उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सविता शर्मा ने किया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!