Breaking News

शाहजहाँपुर में नारी वंदन सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों की मातृशक्तियों का हुआ सम्मान।

शाहजहाँपुर में नारी वंदन सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों की मातृशक्तियों का हुआ सम्मान।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहाँपुर। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग द्वारा नारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति 5.0 के चरण-2 के अंतर्गत सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में जनपद शाहजहाँपुर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने नारी शक्ति के योगदान और उनके सम्मान पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष यादव एवं महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि महिलाएं अपनी शक्तियों को पहचानकर आगे बढ़ें। वक्ताओं ने यह भी कहा कि गांव की ग्राम पंचायतों से लेकर देश की संसद तक महिलाओं की भागीदारी लगातार सुनिश्चित की जा रही है।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. शुभ्रा दीक्षित, पत्रकारिता से रागिनी श्रीवास्तव, शिक्षा क्षेत्र से रानू दुबे, आंगनबाड़ी/कार्यक्रम विभाग से पूनम दीक्षित तथा खेल क्षेत्र से नेशनल हॉकी खिलाड़ी सिमरन शामिल रहीं।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, सीडीपीओ राजवीर, कनिष्ठ सहायक प्रदीप गौतम, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित, केंद्र प्रबंधक नमिता यादव, काउंसलर प्रतिभा मिश्रा, जेंडर स्पेशलिस्ट कीर्ति मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं आंगनबाड़ी स्टाफ मौजूद रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …