Breaking News

शाहजहांपुर: 14 अप्रैल से लगने वाले आध्यात्मिक मेला स्थल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर।

14 अप्रैल से लगने वाले आध्यात्मिक मेला स्थल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ रैली ग्राउंड, साउथ सिटी के सामने बरेली मोड़ स्थित 14 अप्रैल से प्रस्तावित आध्यात्मिक मेला स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थल पर अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।

इस अवसर पर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!