Breaking News

बरेली मोड़ चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, जल्द पूर्ण करने के निर्देश।

बरेली मोड़ चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, जल्द पूर्ण करने के निर्देश।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बरेली मोड़ पर चल रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अभियंता को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को भी निर्देशित किया कि चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहे विद्युत पोलों को जल्द से जल्द शिफ्ट किया जाए।

उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड तथा ठेलों को व्यवस्थित तरीके से चिन्हित स्थानों पर लगाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!