Breaking News

शाहजहाँपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सफल आयोजन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर।

शाहजहाँपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सफल आयोजन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहाँपुर। नगर निगम की सक्रिय सहभागिता के साथ भारत सरकार द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा एवं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की प्रमुख उपस्थिति रही।

सम्मेलन का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें नगर निगम शाहजहाँपुर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, सम्मान एवं सामाजिक भागीदारी के विविध पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके योगदान को रेखांकित किया।

इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि नारी शक्ति को सशक्त बनाना और उन्हें समान अवसर प्रदान करना समाज एवं राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। सम्मेलन ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी भागीदारी को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!